फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदीबेन बेन 75 के करीब, मुख्यमंत्री पद पर बने रहने पर असमंजस बरकरार

Tue, 19 Jul 2016 05:16 AM IST
एजेंसी/ अदमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के लिए 75 साल की उम्र सीमा का अघोषित नियम सत्ता में आने के बाद से ही लागू कर चुके हैं। हाल ही में इसी वजह से केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को मंत्रालय से इस्तीफा देना पड़ा था। अब गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के पद पर बने रहने पर भी असमंजस बरकरार हो गया है। 
विज्ञापन


गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवंबर, 1941 में हुआ था। इस तरह से वह इस साल नवंबर में 75 साल की हो जाएंगी। पटेल ने मई, 2014 में मोदी के हटने पर मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। अब पार्टी में चर्चा इस बात की है उनसे इस्तीफा लिया जाएगा या फिर उन्हें एक साल तक और बरकरार रखा जाएगा। गौरतलब है कि 2017 में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को 75 साल पार कर जाने पर इस्तीफा देने को कहा गया था। इससे पहले मध्य प्रदेश में वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौड़ सहित कई नेताओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उम्र सीमा के कारण हटाना पड़ा था। इससे पहले 2014 में मोदी सरकार में भी उम्र सीमा के कारण ही आडवाणी, जोशी, शांता कुमार और यशवंत सिन्हा को मंत्रालय से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें