राज्यसभा के उपसभापति चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने दावा किया कि सदन में एनडीए के पास बहुमत नहीं है, इसीलिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ गठबंधन अन्य दलों का वोट हासिल करने के लिए हर तिकड़म आजमा रहा है।
उन्होंने कहा कि एनडीए से बेहतर उम्मीदवार हमारा है। बीके हरिप्रसाद केवल कांग्रेस के नहीं बल्कि संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार हैं और सदन में जरूरी आंकड़ा हमारे साथ है। सपा, एनसीपी, बसपा, डीएमके, भाकपा, माकपा, तृणमूल कांग्रेस, टीडीपी आदि समर्थन कर रहे हैं।