फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards: आनंद महिंद्रा ने कहा- मैं पद्म पुरस्कार के लायक नहीं, ट्वीट में कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 10 Nov 2021 04:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जहां लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुने जाने के तरीके में लंबे समय से बदलाव लाने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया, वहीं उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में शामिल होने के योग्य नहीं हैं जिन्होंने समाज के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति से पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करते उद्योगपति आनंद महिंद्रा। - फोटो : Twitter@rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति आनंद महिंद्रा को सोमवार को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान और काम के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेकिन आनंद महिंद्रा मानते हैं कि वो इस पुरस्कार के योग्य नहीं हैं। प्रतिष्ठित पुरस्कार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के अध्यक्ष ने कहा कि वह अन्य प्राप्तकर्ताओं की तुलना में 'वास्तव में खुद को अयोग्य महसूस करते हैं।' आनंद महिंद्रा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार से सम्मानित किया है।

विज्ञापन

 

बदलाव के लिए सरकार का किया धन्यवाद
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जहां लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुने जाने के तरीके में लंबे समय से बदलाव लाने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया, वहीं उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में शामिल होने के योग्य नहीं हैं जिन्होंने समाज के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
 
महिंद्रा ने पद्म पुरस्कारों के लिए सरकार की सराहना करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'इस सरकार ने पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को लेकर एक बहुत ही अहम बदलाव किया है।' उन्होंने कहा कि अब, मुख्य रूप से जमीनी स्तर पर समाज के सुधार में मौलिक योगदान देने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में उस श्रेणी में शामिल होने के योग्य महसूस नहीं कर रहा था।

विज्ञापन


महिंद्रा ने भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा किए गए एक पोस्ट को रीट्वीट किया, जो कर्नाटक की एक पर्यावरणविद् और पद्म श्री विजेता तुलसी गौड़ा के बारे में था। पर्यावरणविद गौड़ा ने 30,000 से अधिक पौधे लगाए हैं और वन विभाग की नर्सरी की देखभाल में तल्लीन हैं। 77 वर्षीय गौड़ा छह दशकों से अधिक समय से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में शामिल हैं।
 


इस पोस्ट को 15,000 से अधिक लाइक्स मिले क्योंकि नेटिजन्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपने विचार और राय साझा किए। इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने उन्हें बधाई देने वालों का भी शुक्रिया अदा किया और उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार के लिए बधाई दी। कई प्रशंसक आनंद महिंद्रा की विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं।




इस साल पद्म पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में जहां एक ओर जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, कंगना रनौत, एमसी मैरी कॉम, आनंद महिन्द्रा, पीवी सिंधू जैसी नामी हस्तियां रहीं, तो दूसरी ओर नारंगी विक्रेता हरेकला हजब्बा, साइकिल मैकेनिक मोहम्मद शरीफ, अब्दुल जब्बार खान, लीला जोशो, तुलसी गौड़ा, राहीबाई सोमा पोपेरे जैसे असाधारण काम करने वाले आम लोग भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें