फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहना: बेंगलुरु-मैसूर राजमार्ग के निर्माण पर आनंद महिंद्रा ने की गडकरी की तारीफ, स्कूल के दिनों को किया याद

Thu, 31 Mar 2022 07:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेंगलुरु और मैसूर के बीच राजमार्ग निर्माण को लेकर देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सराहना की है और अपने स्कूल के दिनों को याद किया है। 
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा और नितिन गडकरी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों के निर्माण के क्षेत्र में भारत रोज प्रगति कर रहा है। देश के विभिन्न राजमार्गों की दशा सुधारी जा रही है और नई सड़कों का तेज रफ्तार से निर्माण किया जा रहा है। कर्नाटक में ऐसे ही एक काम को लेकर देश के प्रख्यात कारोबारी आनंद महिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सराहना की है और अपने स्कूल के दिनों को याद किया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 28 मार्च को एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 का 10 लेन का बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूर हिस्सा 117 किलोमीटर लंबा है। इसे 8350 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इसका काम अक्तूबर 2022 तक पूरा हो जाएगा।

नितिन गडकरी के इस ट्वीट को बुधवार को आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट किया और लिखा कि मैंने पांच साल तक ऊंटी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की थी। तब हम बेंगलुरु से दोस्तों के साथ कार से यात्रा करते थे। इसमें हमें कम से कम छह घंटे लगते थे। इगर यह हाईवे तब होता तो हमारी यात्रा कितनी आसान, सरल और रोमांचक हो जाती।  
विज्ञापन




गडकरी ने इस सड़क को लेकर कहा था कि इससे बेंगलुरु से मैसूर के बीच की यात्रा का समय कम होकर केवल सवा चार घंटे रह जाएगा। इससे इन दोनों महत्वपूर्ण शहरों के बीच संपर्क आसान होगा और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। नितिन गडकरी ने कहा था कि इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें