फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट की सीधी-उल्टी बस की तस्वीर, किसी ने कहा 'विक्रम बेताल' तो किसी ने 'गुरु-चेला'

Wed, 18 Sep 2019 10:39 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन की शीर्षक प्रतियोगिता, अपलोड की सीधी-उल्टी बस की तस्वीर
  • यूजरों से मांगे कैप्शन, विजेता को इनाम में मिलेगा महिंद्रा गाड़ी का डाई-कास्ट मॉडल 
  • फॉलोवर्स और यूजरों ने दिए 'फनी कैप्शन', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ट्वीट
विज्ञापन
Anand Mahindra tweets 'Bus picture' - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक अनोखी बस की तस्वीर डालकर ट्विटर पर रचनात्मक बहस छेड़ दी। देश के इस बड़े कारोबारी ने मंगलवार को अपने ट्विटर एकाउंट पर सीधी-उल्टी बस की एक तस्वीर अपलोड की और लोगों से इसे क्रिएटिव कैप्शन यानी कि रोचक शीर्षक देने की अपील की और इनाम देने की घोषणा की। इसके बाद लोगों ने काफी रोचक जवाब दिए। 

विज्ञापन





यह तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो गई। बुधवार सुबह तक आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर लगभग 25 हजार जवाब आ चुके थे। 12 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक, जबकि 1400 लोग इसे रिट्वीट कर चुके थे। आनंद महिंद्रा ने विजेता को महिंद्रा गाड़ी का डाई-कास्ट मॉडल इनाम में देने की घोषणा की है। 

किसी ने कहा- 'परिवर्तिनी' तो कोई बोला- मोदी है तो मुमकिन है

शीर्षक देने वालों में रमन अग्रवाल ने लिखा-चक्के पर चक्का चक्के में गाड़ी, दौड़े अगाड़ी भागे पिछाड़ी, अपनी गाड़ी। वहीं दिलीप पंचोली और अन्य कई यूजरों ने इसे गुरु-चेला कैप्शन देते हुए लिखा कि ऐसे तो बचपन में "गुरु- चेला" फोटो ही देखी थी आज बस भी देख ली। 
विज्ञापन


यूजरों ने दिए ऐसे-ऐसे कैप्शन

  • चक्के पर चक्का चक्के में गाड़ी, दौड़े अगाड़ी भागे पिछाड़ी, अपनी गाड़ी 
  • ऐसे तो बचपन में "गुरु- चेला" फोटो ही देखी थी आज बस भी देख ली 
  • विक्रम बेताल  सिर पर पैर रखकर भागना
  • ट्रबल डेकर हेड ओवर हील्स
  • मोदी है तो मुमकिन है
  • हैंगओवर बस: मैंने दो शब्द क्या प्यार के बोल दिए, उल्टा मेरे सिर पर चढ़ गई
  • फॉर ऑड-ईवन देल्ही रोड्स
  • टायर की आपबीती: पांच पर खड़े रहे या सिर पर, हमें तो घिसना ही पड़ेगा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें