फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election: कर्नाटक के 95% विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी 75 फीसदी, कैसी है मौजूदा विधानसभा?

Wed, 29 Mar 2023 10:41 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कौन से विधायक सबसे अमीर हैं? कौन सबसे गरीब हैं? कितने करोड़पति हैं? कितने विधायकों पर आपराधिक मामले हैं? इन सबकी जानकारी है। आइये जानते हैं…

विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का एलान आज हो सकता है। इससे पहले बीते शुक्रवार को कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस राज्य के दौरे कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इस बीच एडीआर ने मौजूदा विधायकों का लेखा जोखा प्रकाशित किया। इसमें 224 सदस्यों वाली विधानसभा के 219 विधायकों के बारे में जानकारी दी गई है। दो सीटें रिक्त हैं। वहीं, तीन विधायकों का शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने के चलते उनका विश्लेषण नहीं किया गया। इनमें कौन से विधायक सबसे अमीर हैं? कौन सबसे गरीब हैं? कितने करोड़पति हैं? कितने विधायकों पर आपराधिक मामले हैं? इन सबकी जानकारी है। आइये जानते हैं…

कर्नाटक विधानसभा में कितने करोड़पति विधायक हैं?

मौजूदा समय में कर्नाटक विधानसभा में 219 विधायकों में 209 यानी की 95 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। भाजपा के 118 विधायकों की औसत संपत्ति 19.60 करोड़ रुपये, कांग्रेस के 67 विधायकों की औसत संपत्ति 48.58 करोड़ रुपये और 30 जेडीएस विधायकों की औसत संपत्ति 26.87 करोड़ है। इसके अलावा चार निर्दलीय विधायकों की औसत संपत्ति 40.92 करोड़ है। 

 

किन विधायकों की संपत्ति सबसे अधिक?
डीके शिवकुमार:
रामनगर जिले के कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक कांग्रेस के डीके शिवकुमार मौजूदा विधायकों में सबसे अमीर हैं। 2018 में उनकी कुल संपत्ति 840 करोड़ थी। इसमें 101 करोड़ से भी ज्यादा चल और 738 करोड़ से भी ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। 2018 के चुनाव में उन्होंने जेडीएस के नारायण गौड़ा को 79,909 मतों के अंतर से हराया था। सबसे अमीर विधायक होने के साथ 2018 में सबसे ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत हासिल करने वाले विधायकों में भी शिवकुमार का नाम शामिल है। उन्होंने 69 फीसदी वोट शेयर के साथ जीत हासिल की थी। 

सुरेश बीएस: कांग्रेस के सुरेश बीएस हेब्बल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं। सबसे अमीर विधायकों की सूची में सुरेश दूसरे नंबर पर हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी कुल संपत्ति 416 करोड़ थी। इसमें 15 करोड़ से भी अधिक की चल और 400 करोड़ से अधिक अचल संपत्ति है। 
एम कृष्णप्पा: कांग्रेस के एम कृष्णप्पा विजयनगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं। मौजूदा विधायकों में कृष्णप्पा सबसे अमीर विधायकों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास कुल 236 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 72 करोड़ से भी अधिक की चल और 163 करोड़ से भी अधिक की अचल संपत्ति शामिल है।  

 

कर्नाटक चुनाव - फोटो : अमर उजाला

किन विधायकों की संपत्ति सबसे कम है?

हर्षवर्धन बी: भाजपा के हर्षवर्धन बी मैसूर जिले के नंजनगुड निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं। उनके पास कुल 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। मौजूदा विधायकों में हर्षवर्धन सबसे कम संपत्ति वाले विधायक हैं। हर्षवर्धन के पास 22 लाख की चल संपत्ति है। उनके नाम पर कोई भी अचल संपत्ति नहीं है।  
एस ए रामदास: सबसे कम संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर भाजपा के एस ए रामदास हैं। रामदास मैसूर जिले की कृष्णाराजा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी कुल संपत्ति 39 लाख से ज्यादा है। इसमें उनके नाम पर कुल 35 लाख से ज्यादा की चल और चार लाख की अचल संपत्ति है। 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में 50 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर लेकर जीत हासिल करने वाले विधायकों में रामदास का भी नाम शामिल था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के एम के सोमशेखर को 26,347 मतों के अंतर से हराया था। उन्हें इस दौरान कुल 54 फीसदी वोट शेयर मिला था। 
सौम्या रेड्डी: सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में कांग्रेस की सौम्या रेड्डी तीसरे नंबर पर हैं। जयनगर सीट से जीतीं सौम्या ने अपनी कुल संपत्ति 54 लाख से ज्यादा बताई है। सौम्या के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति चल संपत्ति में ही है। 2018 में उन्होंने भाजपा के बीएन प्रहलाद को हराया था। 

कितने पढ़े-लिखे हैं कर्नाटक के विधायक?

कर्नाटक विधानसभा के मौजूदा विधायकों में 73 यानी की 33 फीसदी पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़े-लिखे हैं। वहीं, 140 विधायक यानी की 64 फीसदी स्नातक और पांच विधायक डिप्लोमा धारी है। इनके अलावा एक विधायक ने खुद को साक्षर बताया है।
कितने उम्रदराज है कर्नाटक के विधायक? 
कुल विधायकों में 80 यानी की 37 फीसदी की उम्र 25 से 50 के बीच है। वहीं, 138 यानी की 63 फीसदी की उम्र 51 से 80 के बीच है। उनके अलावा केवल एक विधायक की उम्र 80 से ज्यादा है। कुल 219 विधायकों में महज नौ यानी की चार फीसदी महिला विधायक हैं।

 

विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान विधानसभा में कितने दागी हैं?

मौजूदा विधायकों में से 75 फीसदी दागी हैं। इनमें से 26 फीसदी विधायकों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले बताए हैं। इनमें से चार विधायकों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होने की जानकारी दी है। पार्टीवार बात करें तो भाजपा के 42 फीसदी, कांग्रेस के 24 फीसदी और जेडीएस के 30 फीसदी विधायक दागी हैं। 50 फीसदी निर्दलीय भी दागी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें