फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए कांस्टेबल ने हाई सिक्योरिटी स्ट्रांग रूम से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये के नकली नोट, गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2019 09:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के ऑफिस से एक एनआईए के कांस्टेबल को डेढ़ करोड़ के जाली नोट चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, एनआईए की टीम ने गुरुग्राम में छापा मारकर भारतीय मुद्रा के लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। 

विज्ञापन


छापे से मिले इन नोटों को एनआईए कार्यालय में हाई सिक्योरिटी स्ट्रांग रूम में रखा गया था। एनआईए कांस्टेबल ने स्ट्रांग रूम में रखे इन नोटों को चुरा लिया। चोरी के आरोप में कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।  बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ने उन नोटों को असली समझकर चोरी की थी।
 





चोरी की जानकारी मिलने पर एनआईए ने मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था। खबर है कि इस घटना में कांस्टेबल के साथ पैंट्री स्टाफ का भी सदस्य जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर एनआईए द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए को सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि उसी के ही एक एक कांस्टेबल और पैंट्री स्टाफ के सदस्य ने डेढ़ करोड़ रुपये चुराए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें