फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: लॉकडाउन में रोजाना असहाय जानवरों को खाना खिलाती हैं मिशिका पांडे, लोगों से की यह अपील

Sun, 06 Jun 2021 03:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंस्टाग्राम पर मिशिका पांडे नाम की एक बच्ची ने वीडियो जारी किया है। वह रोजाना बेजुबान जानवरों को खाना खिलाती है। मिशिका ने अपने वीडियो से लोगों को संदेश दिया कि जानवरों को भी जीने का अधिकार है, इन्हें नहीं मारना चाहिए।
विज्ञापन
मिशिका पांडे - फोटो : Instagram - mishikapandey326
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना को हराने के लिए देश में लॉकडाउन का सहारा लिया गया। लॉकडाउन ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तो धीमी कर दी लेकिन इसके कई दुष्परिणाम भी सभी के सामने आए। लॉकडाउन के दौरान कई ऐसी खबरें भी आईं कि सब कुछ बंद होने की वजह से बेजुबान जानवर भूखे रहे, उन्हें खाना नहीं मिला।

विज्ञापन


हालांकि पिछले एक साल से कई जगहों से ऐसी खबरें सामने आईं कि लोग सड़कों पर बेजुबान जानवरों को खाना खिला रहे हैं। कई जगह पर छोटे बच्चे अपने घर से खाना बनाकर कुत्तों, गायों या दूसरे जानवरों को खिलाते हुए नजर आए। ठीक ऐसे ही मिशिका पांडे नाम की एक छोटी बच्ची है, जो अपने कॉलोनी के गैर पालतू जानवरों को रोजाना खाना खिलाती है।

मिशिका पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो जारी किया, जो कि काफी वायरल है। इस वीडियो में मिशिका लोगों को संदेश देती हुई नजर आईं कि ऐसे समय में जब सब कुछ बंद है, जानवरों को उनके मालिक छोड़ रहे हैं तो आपको आगे आना चाहिए और इन बेजुबान जानवरों को कुछ ना कुछ जरूर खिलाना चाहिए।
विज्ञापन

 


मिशिका अपने आप को जानवर प्रेमी बताती हैं और उनका कहना है कि जो मालिक अपने पालतू जानवरों को छोड़ देते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। मिशिका ने कहा कि वो सिर्फ कुत्तों को ही नहीं बल्कि गायों और दूसरे जानवरों को भी खाना खिलाती हैं। मिशिका ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो डाला है, उसमें वो जानवरों को ब्रेड खिलाती नजर आ रही हैं। 

मिशिका ने वीडियो के अंत में संदेश देते हुए कहा कि जानवरों को नहीं मारना चाहिए और उनके साथ निर्ममता नहीं करनी चाहिए। मिशिका ने कहा कि जानवरों को भी जीने का अधिकार है, इसलिए उन्हें नहीं मारना चाहिए और उन्हें खाना खिलाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें