अरुणाचल प्रदेश में सोमवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप रात्रि 3 बजकर 36 मिनट पर आया।
विज्ञापन
इसका केंद्र राजधानी ईटानगर से 464 किलोमीटर अंजॉ जिले में था। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी 6 अगस्त को अरुणाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे तब तवांग जिले से 42 किलोमीटर दूर इसका केंद्र था और रिक्टर स्केल पर 3.0 तीव्रता आंकी गई थी।
An earthquake with a magnitude of 3.7 on the Richter Scale hit Anjaw, Arunachal Pradesh today at 3:36 AM: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/d9HG9fEB1V