फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Wed, 22 Apr 2020 12:07 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास जिसका नाम 'वर्षा बंगला' है, वहां तैनात महिला अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी के छह करीबियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों की वजह से उद्धव ठाकरे की सरकार सवालों के घेरे में है। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान राज्य के पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है।

महाराष्ट्र में 553 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5229 हुई 
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 553 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 19 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5229 हो गई है और कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 251 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें