भारतीय सेना के जवान (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
भारतीय सेना के एक जवान ने नदी में डूब रहे अपने दो साथियों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव के रहने वाले सचिन मोरे की भारत-चीन सीमा पर गलवां घाटी में हुई झड़प के दौरान अपने दोस्तों को बचाते वक्त मौत हो गई थी। इस बात की जानकारी बृहस्पतिवार को गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने दी।
पाटिल के मुताबिक मालेगांव तहसील के रहने वाले सचिन मोरे भारत-चीन सीमा पर गलवां घाटी में तैनात थे। झड़प के दौरान नदी में गिरे अपने दो सहयोगियों को बचाने की कोशिश में उनकी मौत हो गई।
ज्ञात हो कि गलवां घाटी वही जगह है जहां 15 जून को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।