फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी पेरु में 8 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

Sun, 26 May 2019 09:26 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी पेरु में रविवार की सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 8 बताई जो 114 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। 

विज्ञापन


मानक समयानुसार सुबह सात बजकर 41 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र 114 किलोमीटर की गहराई में था। सामान्य तौर पर भूकंप के केंद्र की गहराई जितनी कम होती है, उससे तबाही उतनी ज्यादा होती है। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


पेरु सरकार के आपात विभाग ने ट्वीट किया कि उसके अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। कलाओ शहर और राजधानी लीमा दोनों जगह भूकंप महसूस किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें