फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में की 75 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा, अमूल ने साझा किया 'गूगलबंदी' ट्वीट

Thu, 16 Jul 2020 02:20 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमूल - फोटो : social Media
विज्ञापन
अमूल अलग-अलग मौकों पर रचनात्मक पोस्ट करने के लिए जाना जाता है। अमूल एक बार फिर ऐसा ही पोस्ट करके चर्चा में है। दरअसल गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में 10 बिलियन डॉलर का निवेश करने को कहा है, जो कि अगले पांच से दस सालों में किया जाएगा। इस पर अमूल ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि टेक कंपनी ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए डिजिटलीकरण की घोषणा की है।  
विज्ञापन


इसके साथ अमूल ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें सुंदर पिचाई और अमूल की जानी मानी लड़की एक साथ खाने का आनंद ले रहे हैं। इस तस्वीर पर कैप्शन दिया गया है- “Pichai aur India ki Googlebandi!”   


 
विज्ञापन

अमूल के इस ट्विटर पोस्ट को अब तक 4600 से अधिक लाइक और 700 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। इस पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट भी किए हैं। कोई अमूल के इस रचनात्मक पोस्ट की तारीफ कर रहा है तो कोई सवाल कर रहा है।   

एक व्यक्ति ने लिखा कि मैं सिर्फ उस व्यक्ति से मिलना चाहता हूं जो अमूल की क्रिएटिव टीम को लीड कर रहा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मैं भी उनकी इस रचनात्मक टीम का प्रशंसक हूं।  

बता दें कि गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए गूगल अगले 5-10 सालों में 75,000  करोड़ रुपये का निवेश करने वाला है। गूगल का यह निवेश इक्विटी इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम इंडस्ट्री में होगा। गूगल ने सीबीएसई के साथ साझेदारी की घोषणा की, इसके तहत ई-लर्निंग का विस्तार किया जाएगा और देश के 22 हजार स्कूलों के 10 लाख शिक्षकों को ई-क्लास के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें