फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू का नया छात्रसंघ ही जिन्ना की तस्वीर पर ले सकता है कोई फैसला

Mon, 06 Aug 2018 01:50 PM IST
भाषा/ एजेंसी
विज्ञापन
amu and jinnah
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने आज कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने सूचित किया है कि वहां के छात्रसंघ को भंग कर दिया गया है और मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को हटाने के विषय पर नये छात्रसंघ के गठन के बाद ही फैसला लिया जा सकता है। भाजपा सांसद अश्विनी कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कुमार ने पूछा था कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय से मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने के संबंध में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त अनुरोध के सिलसिले में सरकार ने क्या कदम उठाये हैं।

सिंह ने अपने उत्तर में कहा कि एएमयू ने सूचित किया है कि उन्हें इस मुद्दे पर एक सांसद का पत्र मिला था। विश्वविद्यालय ने यह भी बताया है कि छात्रसंघ को भंग कर दिया गया है और इस विषय पर कोई भी निर्णय नवगठित छात्रसंघ ही ले सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत मई माह में अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर जिन्ना की तस्वीर छात्रसंघ कार्यालय से हटाने की मांग की थी। इसके बाद कुछ दिन तक यह विवाद सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें