फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बड़ा हादसा, पांच की मौत, 40 से ज्यादा यात्री घायल

Fri, 21 Sep 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
बस दुर्घटना
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में निजी बस का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए हैं। घटना डिडोली कोतवाली इलाके के सम्भल मार्ग की है। घालयों को बचाने के लिए जकीला असपताल से लेकर निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की टीमें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन


बता दें की यह हादसा डिडोली कोतवाली इलाके में आने वाले जोया सम्भल मार्ग पर हुआ है। जहां सम्भल की ओर जा रही निजी डग्गामार बस पलोला गांव के पास टायर फटने की वजह से पलट गई। बस पलटते ही बस के अंदर सवार 5 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 40 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की पुष्टि जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ने की है। हालांकि मृतकों की संख्या के बारे में अभी कोई ठोस पुष्टि नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार 5 यात्रियों की मौत हो चुकी है और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इस हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस कर्मी भी लोगों की मदद के लिए तत्परता से लग गए।
विज्ञापन


अमरोहा हादसे में मारे गए लोगों के नाम और विवरण 
  1. तहजीब 14 पुत्र बुनियाद निवासी हटव्वा पट्टी, डिडौली अमरोहा
  2. मोहम्मद खुर्शीद 36 पुत्र फरियाद निवासी भीकमपुर मूढ़ा थाना डिडौली अमरोहा
  3. नायाद 50 पत्नी गुलाम रसूल निवासी मोहल्ला नमोतका सराय, संभल
  4. नावेद हुसैन 17 पुत्र नौशाद हुसैन निवासी मोहल्ला कटरा बख्तारवर कोतवाली अमरोहा
  5. एक अज्ञात
 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें