बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण उठने वाले तूफान ‘अम-पुन’ के लिए ओडिशा तैयार है। राज्य सरकार ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह किसी तरह की जनहानि होने नहीं देंगे। इसके सरकार पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तूफान से राज्य में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं होने देने को सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
चक्रवाती तूफान की गति और क्षमता को देखते हुए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया कि वह ‘अम-पुन’ के रास्ते से होकर गुजरने वाली सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अस्थाई रूप से स्थगित कर दे। पटनायक ने चक्रवात को लेकर राज्य की तैयारियों का जायजा लिया। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 17 से 20 मई तक राज्य में रहेगा।