फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 10 रुपये में फिल्में दिखाएगा 'अम्मा थिएटर'

Mon, 18 Jul 2016 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
थिएटर्स की कीमतें सरकार तय करेगी, जो कम से कम 10 रूपये और अधिकतम 30 रूपये होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयललिता की ओर से तमिलनाडु के लोगों को अम्मा कैंटीन, अम्मा ड्रिंकिंग वॉटर और अम्मा सीमेंट रूपी तोहफे के बाद अब चेन्नई के लोगों के लिए अम्मा थिएटर खुलने जा रहा है। ऐसे थिएटर में लोग कम दरों पर फिल्म देख सकेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ समय पहले चेन्नई कॉरपोरेशन ने अम्मा थिएटर शुरू करने की घोषणा की थी, जिसका मकसद गरीब तबके के लोगों तक सिनेमा पहुंचाना था। पहला अम्मा थिएटर क्रमशः शिनॉय नगर और टी. नगर में खोलने का प्लान है। 

अधिकारियों से थिएटर का निर्माण जल्द से जल्द कराने को कहा गया है। थिएटर के लिए नई बिल्डिंग बनाना मुश्किल है इसलिए कॉरपोरेशन दो पब्लिक पार्टी हॉल को ही थिएटर में बदल रहा है। कॉरपोरेशन ने घोषणा की थी कि अम्मा थिएटर्स में निवासियों को सस्ती दरों पर फिल्म दिखाने की व्यवस्था होगी। शेनॉय नगर वाले अम्मा थिएटर में 3000 सीटें होंगी और पूरी तरह एयर कंडीशनर होगा। टी. नगर के सर थयागरैया थिएटर में भी एयर कंडीशनर सुविधा होगी।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इन थिएटर्स की कीमतें सरकार तय करेगी, जो कम से कम 10 रूपये और अधिकतम 30 रूपये होगी। कॉरपोरेशन ने कई जगहों को ऐसे ही थिएटर बनाने के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है। इस योजना के तहत शहर में पहले चरण में 5 अम्मा थिएटर्स का निर्माण कराने की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें