फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव: अमित शाह आज करेंगे पुस्तकों का विमोचन, मप्र सरकार की अनूठी पहल, हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई

Sun, 16 Oct 2022 05:06 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि अंग्रेजी के सरल और चलन में आ चुके शब्दों के देवनागरी लिपि में अधिक से अधिक उपयोग से मेडिकल और तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई विद्यार्थियों के लिए सरल होगी। इसके साथ ही हिंदी भाषा में पढ़ाई से कस्बों और ग्रामीण परिवेश के छात्रों को चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के अवसर मिलेंगे मध्य प्रदेश की यह पहल सामाजिक क्रांति सिद्ध होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जहां मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में भी होगी। एनॉटामी, फिजियोलॉजी और बायोक्रेमेस्ट्री की किताबें हिंदी में तैयार हो चुकी हैं। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन किताबों का विमोचन करेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को 'हिंदी की व्यापकता एक विमर्श' कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृ-भाषा में होनी चाहिए। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने का निर्णय लिया गया है, जो 16 अक्तूबर को साकार होने जा रहा है।

यह पहल सामाजिक क्रांति सिद्ध होगी
मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि अंग्रेजी के सरल और चलन में आ चुके शब्दों के देवनागरी लिपि में अधिक से अधिक उपयोग से मेडिकल और तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई विद्यार्थियों के लिए सरल होगी। इसके साथ ही हिंदी भाषा में पढ़ाई से कस्बों और ग्रामीण परिवेश के छात्रों को चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के अवसर मिलेंगे मध्य प्रदेश की यह पहल सामाजिक क्रांति सिद्ध होगी।
विज्ञापन


बढ़ेगा हिंदी में पेशेवर शिक्षा का दायरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिंदी में पेशेवर शिक्षा के दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मेडिकल के साथ ही इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा भी हिंदी में उपलब्ध कराई जाएगी।

एमबीबीएस प्रथम वर्ष की किताबें तैयार : शिवराज
सीएम शिवराज ने बताया कि उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में शासकीय मेडिकल कॉलेज के 97 चिकित्सक की टीम ने 4 माह के परिश्रम से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की  एनॉटामी, फिजियोलॉजी और बायोक्रेमेस्ट्री की पुस्तकें तैयार कर ली हैं। फिलहाल, द्वितीय वर्ष की किताबों तैयार की जा रही हैं। चरणबद्ध तरीके पीजी कक्षाओं के लिए भी हिंदी में किताबें तैयार कि जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें