कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस ने पूछा कि पीएम मोदी बिना किसी पूर्व तैयारी के प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते हैं? वह अब भी क्यों भाग रहे हैं या फिर सवाल-जवाब तैयार करने और उनसे चापलूसी भरे तरीके से सवाल पूछने के लिए उपयुक्त व्यक्ति ढूंढने में समय लग रहा है। कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी है कि वह सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर पहली बार बिना स्क्रिप्ट वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस करें।
ये भी पढ़ें: भीड़ की वजह से चलती ट्रेन से गिरे कई यात्री, चार लोगों की मौतों की आशंका; छह अन्य घायल
रमेश ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री अभी भी क्यों भाग रहे हैं? या फिर उन्हें प्रश्न और उत्तर तैयार करने तथा उनसे चापलूसी भरे अंदाज में प्रश्न करने के लिए उपयुक्त व्यक्तियों को खोजने में समय लग रहा है? या फिर भारत मंडपम पूरी तरह से तैयार नहीं है? जयराम रमेश ने कहा कि दुनिया भर के नेता समय-समय पर स्वतंत्र प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, लेकिन हमारे यहां 11 वर्षों से कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है।