फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2024 चुनाव: एक बार फिर चाणक्य की भूमिका में अमित शाह, 11 राज्यों की यात्रा कर भांपेंगे मिजाज

Mon, 02 Jan 2023 05:57 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के एक साल पहले जिस तरह शाह ने योजना बनाई है उससे साफ पता चल रहा  है कि एक बार फिर से वे पार्टी के लिए चाणक्य की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह इस महीने अपनी पार्टी के "लोकसभा प्रवास" कार्यक्रम के तहत 11 राज्यों की यात्रा करेंगे, जिसका उद्देश्य 2024 में आम चुनाव से पहले लक्षित संसदीय क्षेत्रों में इसकी संभावनाओं को बढ़ाना है। लोकसभा चुनाव 2024 के एक साल पहले जिस तरह शाह ने प्लानिंग की है उससे साफ पता चल रहा  है कि इस बार एक बार फिर से वे पार्टी के लिए चाणक्य की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन


ये हो सकता है कार्यक्रम
पार्टी सूत्रों ने कहा कि शाह 5 जनवरी को त्रिपुरा और 6 जनवरी को मणिपुर और नागालैंड में रहेंगे। वह 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ और झारखंड और 8 जनवरी को आंध्र प्रदेश की यात्रा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह 16 जनवरी को उत्तर प्रदेश, 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल और 28 जनवरी को कर्नाटक के हुबली में रहेंगे। वहीं गृह मंत्री 29 जनवरी को हरियाणा और पंजाब के उत्तरी राज्यों में होंगे।

सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक प्रमुख चुनावी रणनीतिकार, शाह 2014 से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के विस्तार के केंद्र में हैं। पार्टी ने पहले 160 सीटों की पहचान की थी, जिनमें से अधिकांश 2019 में हार गई थी, जहां उसका मानना है कि वह अपने संगठन और सामाजिक आधार को मजबूत करके जीतने की स्थिति में हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें