फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: CISF स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, बोले- नक्सली और आतंकियों का किया सफाया

Sun, 12 Mar 2023 10:42 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात हैदराबाद पहुंचे। जहां रविवार को उन्होंने शहर के बाहरी इलाके हकीमपेट में राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA) में आयोजित हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 54वें स्थापना दिवस परेड में भाग लिया।
विज्ञापन
परेड की सलामी लेते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में सीआईएसएफ के 54वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके बंदरगाहों, एयरपोर्ट्स आदि की सुरक्षा बेहद अहम है। सीआईएसएफ इस काम को बीते 53 सालों से बखूबी कर रही है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सीआईएसएफ को सभी तकनीकों की मदद से आने वाले दिनों में आधुनिक बनाया जाएगा। कई सीआईएसएफ जवानों ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है। नक्सलवाद और आतंकवाद सीआईएसएफ के चलते नियंत्रण में है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात हैदराबाद पहुंचे। रविवार को उन्होंने शहर के बाहरी इलाके हकीमपेट में राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA) में आयोजित हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 54वें स्थापना दिवस परेड में भाग लिया।

ये भी पढ़ें- Amit Shah in Hyderabad: 'वॉशिंग पाउडर निरमा' का पोस्टर लगाकर हैदराबाद में अमित शाह का क्यों हुआ स्वागत? समझें
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी, तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बांदी संजय कुमार, भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मण, विधायक एटला राजेंद्र ने हकीमपेट स्थित वायुसेना के हवाईअड्डे पर अमित शाह का स्वागत किया। गौरतलब है कि सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह पहली बार दिल्ली-एनसीआर के बाहर हो रहा है। देशभर में विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की सरकार की सिफारिश के बाद समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद पहुंचने के बाद अमित शाह ने पार्टी के नेताओं के साथ राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद में सीआईएसएफ स्थापना दिवस परेड से इतर शाह पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद शाह केरल के लिए रवाना होंगे, जहां वह त्रिशूर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें