फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन को किया संबोधित

Sat, 05 Mar 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अमित शाह ने साधा निशाना
  • राष्ट्रीय अधिवेशन को किया संबोधित
  • जेएनयू विवाद पर भी बोले
  • सोनिया से पक्ष रखने को कहा
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जेएनयू विवाद पर बोलते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का नाजायज फायदा उठाया जा रहा है। उन्होंने यह बात यूपी के वृंदावन में आयोजित एक कार्यक्र के दौरान कही।
विज्ञापन


शाह ने शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेएनयू विवाद पर जमकर हमला किया। शाह ने कहा, 'राष्ट्र विरोधी नारों को अभिव्यक्ति की आजादी का चोला पहनाने की कोशिश की जा रही है।'

राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जेएनयू का मुद्दा काफी गर्माया रहा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देशभर के भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन

भाजयुमो को राष्ट्रीय अधिवेशन

amit shah
शाह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को 'देशभक्त' दिखाने की कोशिश की जा रही है।

इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। पूरे भाषण में शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर रखा। शाह ने सोनिया से जेएनयू विवाद पर अपना पक्ष रखने की मांग भी की।

कार्यक्रम में शामिल होने आए युवाओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार काफी मजबूत हैं और अगले 25 सालों तक मजबूती से बनी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें