फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग कांड पर बोले शाह- सरकारी जमीनों पर कब्जा करा रही सपा

Tue, 07 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
अमित शाह ने साधा सपा सरकार पर निशाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा के जवाहरबागकांड के बाद भी सपा सरकार को शर्म नहीं आई। इस पूरे प्रकरण के साथ-साथ मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव को मिल रहे संरक्षण की जांच होनी चाहिए। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का। मंगलवार को कासगंज के बारह पत्थर मैदान में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान उन्होंने राज्य सरकार और कांग्रेस पर जमकर वार किए। शाह ने सपा सरकार पर जहां वादाखिलाफी और जमीनों पर कब्जे के आरोप लगाए वहीं कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि ‘राहुल बाबा’ हमारी दो साल की उपलब्धियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हमने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है। इससे पहले 10 साल तक सिवाय सोनिया-राहुल के किसी ने पीएम की आवाज नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि ‘यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार हुआ। अंतरिक्ष, आसमान से लेकर समुद्र, खानों तक, यूपीए सरकार ने हर जगह भ्रष्टाचार किया।’

कांग्रेस ने सपा और बसपा के सहयोग से 12 लाख करोड़ से अधिक के घोटाले किए। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार पूरे बहुमत के साथ काम कर रही है तो सिर्फ उत्तर प्रदेश की वजह से। देश में परिवर्तन के लिए इच्छुक जनता ने यूपी से भाजपा को 80 में से 73 सांसद दिए। अब विधायक देने की बारी है। शाह ने कहा कि विपक्षी हम पर इसलिए हमले कर रहा है, क्योंकि हम अपनी दो साल की उपलब्धियां बता रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'न रोजगार दे पाए न बिजली'

'न तो युवाओं को रोजगार दे पाए और न ही प्रदेश की जनता को बिजली' - फोटो : Getty
उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू बताएं कि उन्होंने बीते पांच साल में क्या किया। न तो युवाओं को रोजगार दे पाए और न ही प्रदेश की जनता को बिजली। लैपटॉप भी एक जाति और समुदाय विशेष के छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए। अखिलेश यादव की सरकार की नियत में खोट है। वह प्रदेश का विकास नहीं करना चाहती। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी। तब गांवों तक में 24 घंटे बिजली मिलेगी।

शाह ने कहा कि सपा सरकार अपने कार्यकर्ताओं को सरकारी जमीन हड़पवाने में लगी है। सपा मथुरा के जवाहर बाग मामले की जांच नहीं करना चाहती। मगर, इसकी जांच होनी चाहिए और रामवृक्ष के संरक्षण की भी। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही एक ईमेल आईडी जारी करेगी। इस पर कोई भी व्यक्ति जमीनों पर कब्जे से संबंधित शिकायत भेज सकता है।

पार्टी कार्यकर्ता संबंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर जमीन को कब्जों से मुक्त कराएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, सांसद राजवीर सिंह राजू भइया व चौधरी बाबूलाल, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें