केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को बदनाम करने के आरोप लगाकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने विदेश दौरे छोड़कर गांवों में जाने की सलाह दी। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी चेताया। अमित शाह ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को काग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता के विदेश में दिए गए बयानों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
अमित शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी। अगर राहुल गांधी सत्ता में आना चाहते हैं, तो उन्हें विदेश दौरे बंद करने चाहिए। उन्हें भारत के गांवों में जाना चाहिए। तभी शायद कभी उन्हें मौका मिल सकता है।
राहुल गांधी को अमित शाह ने क्या सलाह दी?
अमित शाह ने कहा, मैं राहुल गांधी जी को एक सलाह देना चाहता हूं। इस तरह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी। अगर आपको सत्ता चाहिए, तो विदेश यात्राएं बंद कीजिए और भारत के गांवों में जाना शुरू कीजिए। तब शायद किसी दिन आपका मौका आ सकता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी की तारीफ कर क्या बोले?
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी अभी जो कर रहे हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर रही है। दुनिया भारत की विकास यात्रा को भी देख रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अमित शाह की चेतावनी?
शाह ने कहा कि राहुल गांधी उनकी बात नहीं सुनेंगे। इसलिए वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कुछ कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, आप अगर इसी दिशा में उनका अनुसरण करते रहेंगे, तो अगले 30 साल तक आपकी बारी नहीं आएगी।