फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिभाषा फार्मूले का सम्मान करें गृहमंत्री अमित शाह, विवाद पैदा न करें : कांग्रेस 

Sat, 14 Sep 2019 08:54 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिंदी के संदर्भ में गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि संविधान ने जिन संवेदनशील मुद्दों का समाधान कर दिया था उनको लेकर नए सिरे से विवाद नहीं पैदा करना चाहिए और त्रिभाषा फार्मूले का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, हिंदी राज भाषा है और इसपर कोई भी विवाद नहीं है, लेकिन तीन भाषाओं का फार्मूला देश ने आजादी के बाद तय किया और हर सरकार ने उसका सम्मान किया है। गृहमंत्री को, प्रधानमंत्री को, भाजपा सरकार को भी उसका सम्मान करना चाहिए। 

उन्होंने कहा, भारत की विविधता को भी स्मरण करते हुए जहां देश के संविधान ने 22 भाषाओं को स्वीकार किया है, वो सब देश की भाषाएं हैं, चाहे वो तमिल है, कन्नड़ है, तेलगू है, उड़िया है, बंगाली है, मराठी है, गुजराती है, पंजाबी है, उर्दू है, डोगरी है। इनको सबको स्वीकार करना चाहिए और अकारण कोई विवाद इस विषय पर नहीं खड़ा करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें उन भावनात्मक एवं संवेदनशील मुद्दों पर विवाद नहीं छेड़ना चाहिए जिनका समाधान हमारे संविधान निर्माताओं और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद परिपक्वता के साथ कर दिया था। 

दरअसल हिंदी दिवस पर अमित शाह ने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है लेकिन एक आम भाषा का होना आवश्यक है जो देश की पहचान बने। आज, अगर कोई भाषा देश को एकजुट रख सकती है, तो वो व्यापक रूप से बोली जाने वाली हिंदी भाषा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें