फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से हो रही है केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं की निगरानीः अमित शाह

Sat, 12 Oct 2019 03:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह सीआईसी में बोलते हुए - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं में मंदिर तक जाने वाले सभी मार्गों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है। जिससे निरीक्षकों द्वारा भौतिक सत्यापन की आवश्यकता कम हो गई है।

विज्ञापन


सुशासन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर देते हुए, शाह ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के 14 वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जन धन खातों, आधार, और खरिदने के लिए जेम पोर्टल (गवर्मेंट ई-मार्केट प्लेस) जैसी विभिन्न पहलों में प्रौद्योगिकी का उपयोग किया है। 

गृह मंत्री ने कहा कि भू-टैगिंग के माध्यम से और उपग्रहों की छवियों का उपयोग करके हमें पता चल जाता है कि बांध का काम पूरा हुआ है या नहीं, बांध में पानी की स्थिति क्या है और ड्रोन के माध्यम से सिंचाई की भी निगरानी की जा रही है।   
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केदारनाथ में काम चल रहा है। सभी मौसम के अनुकूल सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, उन पर ऑनलाइन नजर भी रखी जा रही है। आपको आश्चर्य होगा कि हमें निगरानी के सभी कामों के लिए निरीक्षक को मौके पर भेजने की जरूरत नहीं है।  

उन्होंने आगे कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह महत्वाकांक्षी परियोजना चार प्रसिद्ध हिमालयी मंदिरों की वार्षिक तीर्थयात्रा को सुगम बनाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें