फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah:'सरकार कराएगी ई-जनगणना, हर व्यक्ति भरेगा अपना डाटा', शाह बोले- खुद ही वोटर कार्ड बना देगा चुनाव आयोग

Mon, 22 May 2023 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि अगली जनगणना के आंकड़े भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विकास की योजना बनाने के लिए सटीक आंकड़े जरूरी हैं।
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार अब इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जनगणना कराएगी। इसमें हर व्यक्ति को डाटा भरने का अधिकार होगा, उसका सत्यापन और ऑडिट होगा और इसमें सामाजिक-आर्थिक स्थिति के 35 से अधिक मापदंडों को शामिल किया गया है। शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में जनगणना भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जनगणना का आंकड़ा विकास की मूल योजना बनाने में और वंचितों, शोषितों को आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा, जन्म और मृत्यु का पंजीकरण किसी भी देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और ये दो जनगणनाओं के बीच विकास की योजना बनाने में मदद देता है। उन्होंने कहा कि पहले जनगणना सटीक नहीं थी, जनगणना और विकास की योजना बनाने वाले लोगों के बीच कोई कड़ी नहीं थी।

कार्यक्रम में 1981 से अभी तक की सभी जनगणनाओं के इतिहास को एक पुस्तक में संकलित करके प्रकाशित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मोदी सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि जैसे ही एक व्यक्ति 18 वर्ष का होगा, चुनाव आयोग उससे सूचना लेकर उसका वोटर कार्ड बना देगा, किसी की मृत्यु होने पर जनगणना रजिस्ट्रार से चुनाव आयोग के पास इसकी सूचना जाएगी और प्रक्रिया के तहत उसका नाम मतदाता सूची से हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन


जनगणना देश के विकास को रेखांकित करने वाली प्रक्रिया...
शाह ने कहा कि जनगणना देश के विकास को रेखांकित करने वाली प्रक्रिया है और इसके लिए ये जरूरी है कि जियोफेंसिंग के साथ एसआरएस अपग्रेडेड मोबाइल एप्लीकेशन एक ऐसा अलर्ट सिस्टम बनाए, जिससे जनगणना करने वाले आवंटित क्षेत्र से बाहर ना जा सकें। उन्होंने कहा कि जब तक जिम्मेदारी तय नहीं होती है तब तक उसका निर्वहन करना मुश्किल होता है और आज जारी हुआ जियोफेंसिंग के साथ अपग्रेडेड एसआरएस मोबाइल एप्लीकेशन निचले स्तर तक के कर्मचारी को जवाबदेह बनाएगा।

आंकड़ों के आधार पर बननी चाहिए विकास की योजना
गृह मंत्री शाह ने कहा, काफी सालों तक हमारे देश का विकास मांग आधारित और टुकड़ों में होता रहा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े भौगोलिक विविधता वाले देश में अगर सर्वस्पर्शीय और सर्वसमावेशक विकास करना है तो ये बहुत जरूरी है कि विकास की योजना आंकड़े के आधार पर हों और इसके लिए हमारे पास जनगणना के सिवा और कोई साधन नहीं है। शाह ने कहा कि देश को पूरी तरह, सर्वस्पर्शीय और सर्वसमावेशी रूप से विकसित करने का आधार नई जनगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें