26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की भारत वापसी को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बयान दिया है। उन्होने इसे मोदी सरकार की बड़ी सफलता बताया है। शाह ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा का प्रत्यर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी कूटनीतिक सफलता है। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के फैसले के खिलाफ उसकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उसे जल्द ही अमेरिका से भारत लाने की उम्मीद है।
मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत
ये भी पढ़ें:- 26/11 Mumbai Attack: 'तहव्वुर को मिले कुकर्माें की सजा, मृत्युदंड से कम मंजूर नहीं', बलिदानी के पिता की मांग
राणा को मिले मृत्युदंड- बलिदानी कांस्टेबल के पिता की मांग
इससे पहले आज ही मुबई 2008 के आतंकी हमलों में बलिदानी एसआरपीएफ कांस्टेबल राहुल शिंदे के पिता सुभाष शिंदे ने बुधवार को आरोपी तहव्वुर राणा के लिए मृत्युदंड की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद से उनके परिवार ने मानसिक रूप से बहुत संघर्ष किया है और राणा को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सुभाष शिंदे ने यह भी कहा कि उन हमलों में मारे गए 166 लोगों और पुलिस अधिकारियों के लिए राणा को मृत्यूदंड की सजा देना एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।