फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका को राजनीति में लाई है कांग्रेस

Tue, 29 Jan 2019 09:35 PM IST
अमित मंडल भाषा, अमर उजाला
विज्ञापन
AMIT SHAH
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजनीति में आने के प्रियंका गांधी के फैसले का उपहास उड़ाते हुए मंगलवार को कहा कि किसी एक परिवार द्वारा चलाई जाने वाली सरकार लोगों की सेवा नहीं कर सकती, बल्कि सिर्फ एक मजबूर सरकार ही दे सकती है। 

विज्ञापन


शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से राज्य में लोकतंत्र बहाल होगा। भाजपा अध्यक्ष ने यहां एक रैली में कहा, लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री चुने जाएंगे। लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव लोकतंत्र बहाल करने के लिए है।

सक्रिय राजनीति में आने के प्रियंका के फैसले का उपहास उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि एक परिवार द्वारा चलाई जाने वाली सरकार लोगों की सेवा नहीं कर सकती, बल्कि यह सिर्फ एक मजबूर सरकार दे सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, संप्रग के शासनकाल में हमने टूजी जैसे बड़े घोटाले देखे थे। अब तीसरा 'जी' (गांधी) भी आ गए हैं, अब हमारे पास प्रियंका जी (गांधी) हैं। फिर घोटाले का आकार क्या होगा?  शाह ने कहा, इसलिए अब, वी (कांग्रेस) टू जी और तीसरे जी को शामिल कर कहीं अधिक भ्रष्टाचार करना चाहती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें