भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हैलीकॉप्टर खरीद सौदे के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल का मुद्दा उठा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विपक्ष क्रिश्चियन मिशेल को बचाना चाहता है।
शाह ने जयपुर में राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार थमने से से पूर्व बुधवार को पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के मुद्दों में जातिवाद-परिवारवाद-तुष्टिकरण शामिल रहे, लेकिन भाजपा ने हर बार विकास-शांति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 में भी पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार बनेगी।