फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 73 से 74 होंगे, 71 नहीं : अमित शाह

Sat, 12 Jan 2019 06:29 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की मजबूत होती संभावना के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी पार्टी पिछले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव की तरह प्रचंड जीत हासिल करेगी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि पिछली बार हम 73 सीटें जीते थे। इस बार यह संख्या 74 होगी। 71 तो किसी भी कीमत पर नहीं होगी।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि कभी एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखने वाले मोदी विरोध के नाम पर किसी भी प्रकार सत्ता हासिल करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इनके पास न नेता है, न नेतृत्व और न ही दृष्टि। जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है तो विधानसभा चुनाव में हम कांग्रेस, सपा, रालोद, बसपा सभी को हरा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के साथ आने के बावजूद हमने तीन चौथाई बहुमत हासिल किया। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अपने दम पर 50 फीसदी वोट हासिल करना है। ये मानकर चलिए कि यहां भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है।

शाह ने कहा कि भाजपा के पास मोदी के रूप में इस समय दुनिया का सबसे बड़ा और महान नेता है। ऐसे नेता जिसने गरीबों, दलितों, पिछड़ी जातियों के साथ-साथ अगड़े समाज के लिए ऐसी राह बनाई जिससे देश की राजनीति बदल गई। विकास और दुनिया में भारत का गौरव चार गुना बढ़ाया। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है। हमने 50 करोड़ लोगों को दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया है। 6 करोड़ गरीबों के घर में पहली बार रसोई गैस और देश के हर गांव में बिजली पहुंचाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें