फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 की तैयारी में जुटे शाह, पार्टी को मजबूत करने की अपील

Sun, 25 Mar 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले असम के नेताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील की है। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शनिवार रात भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश के नेताओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए भी कहा। 

विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में नेताओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के निर्देश दिए

उन्होंने नेताओं से राज्य के हर जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए भी कहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। दास ने बताया कि बैठक में राज्य के पंचायत चुनावों पर पार्टी के घोषणा पत्र के स्वरूप पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


कामाख्या मंदिर में पूजा की

दो दिन के दौरे पर असम आए अमित शाह ने रविवार सुबह नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें