फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लालू प्रसाद यादव के बयान तक, जानें गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा

Thu, 07 Mar 2024 03:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल और आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आगले 10 वर्षों तक भी पीएम मोदी ही रहेंगे। क्योंकि वे जनता के लिए जीते हैं। 
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल के कार्यों का जिक्र करते एक निजी कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम जीत दर्ज कर रहे हैं। हमारे देश में एक गतिशील लोकतंत्र है, जो प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है और उसके आधार पर अपना जनादेश देता है। पहले मूड और जनादेश जाति और पंथ पर आधारित होते थे। लेकिन पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा की बदल दी। अब आपका प्रदर्शन तय करेगा कि अब सत्ता में कौन रहेगा। 
विज्ञापन


अगले 10 वर्ष भी पीएम मोदी ही सत्ता में होंगे- अमित शाह
अगले 10 वर्षों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब देश उन लोगों को मौका देगा, जो प्रदर्शन करेंगे। अगर हम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो हम सत्ता में बने रहेंगे। इतना मैं जानता हूं कि अगले 10 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ही होंगे। इस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर अमित शाह ने कटाक्ष किया।  उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीति के स्तर को गिराने की कोशिश करेंगे उन्हें जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। 

मैं पीएम के कार्यशैली को मैंने करीब से देखा- अमित शाह
पीएम मोदी से संबंधों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने पीएम मोदी को करीब से देखा है। मैं लंबे समय तक उनके साथ काम किया है। लालू यादव के बयान पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर पीएम मोदी का परिवार होता तो शायद वो भी लालू यादव की तरह अपने बेटे-बेटियों को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश करते। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि उन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। 
विज्ञापन


सिर्फ जनता के लिए जीते हैं पीएम मोदी- अमित शाह
पीएम मोदी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 40 साल तक सिर्फ और सिर्फ देश की जनता के लिए काम किया है। मैंने कभी भी उन्हें छुट्टी लेते नहीं देखा। सुबह पांच बजे से लेकर रात एक बजे तक पीएम मोदी जनता के उत्थान के लिए लगातार काम करते रहते हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी पर कभी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें