बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सहारनपुर से पार्टी की परिवर्तन यात्रा शुरू कर चुनावी कैंपेन का बिगुल फूंका। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अब बहुत कम ही वक्त बचा है। बीजेपी हालांकि पहले से ही अनौपचारिक तौर पर चुनावी प्रचार करती रही है। शाह ने रैली को संबोधित करते हुए सूबे की सपा सरकार को जमकर कोसा। उनके निशाने पर बसपा और कांग्रेस पार्टी भी रही। शाह ने बीते दिनों उजागर हुई सपा की पारिवारिक कलह पर चुटकी ली और कहा कि चाचा-भतीजे तो लड़ाई मशगूल हैं, वे यूपी का विकास कैसे करेंगे।
शाह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर यह कहते हुए करारा प्रहार किया कि चाचा-भतीजे लड़ने में व्यस्त हैं तो बुआ जी (मायावती) उन दोनों को कोसने में बिजी हैं।
शाह ने रैली में कहा कि सपा और बसपा के शासन में राज्य की कानून व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकती, केवल बीजेपी ही यूपी को उपद्रव से मुक्त कर सकती है।
'कांग्रेस दशकों तक ओरआरओपी को घसीटती रही'
- फोटो : file photo
अमित शाह रैली में तीन तलाक पर भी बोले। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए।
शाह ने ओआरओपी के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूर्व सैनिक रामकिशन की आत्महत्या के मामले में ओआरओपी का राजनीतिकरण कर रहे है। बीजेपी ऐसी पार्टी है जिसने ओरआरओपी को लागू किया, जबकि कांग्रेस दशकों तक मामले को घसीसटी रही।
@ANINewsUP if UPA wanted2cheat nations proud Army like the way BJP & Modiji has done now #OROP would hav been done long back
🙏#Feku #Jumla 🙏 pic.twitter.com/vHWjeLsbPO
— Archan Gowda (@archansr) November 5, 2016
उन्होंने कहा कि एक सैनिक आत्महत्या करता है और लोग उस पर राजनीति कर रहे हैं, इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है।
शाह की रैली में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, वरिष्ठ बीजेपी नेता कलराज मिश्र, यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, संजीव बलयान और संगीत सोम आदि मौजूद रहे।
पीएम मोदी भी करेंगे रैलियां
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के चलते कई चुनावी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। फिलहाल पीएम मोदी के 6 रैलियों को करने की बात कही जा रही है, वहीं, राजनाथ सिंह और कलराज मिश्र के 10-10 रैलियों को संबोधित करने की बात कही जा रही है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी 10 और रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी अपने राष्ट्रीय नेताओं की 30 रैलियां प्लान की हैं, जिनमें 6 उमा भारती भी करेंगी।
यूपी में बीजेपी के लिए अच्छी बात यह है कि 80 लोकसभा सीटों पर पार्टी के 71 सांसद हैं। बीजेपी गठबंधन में दो दलित चेहरे राम विलास पासवान और रामदास अठावले पहले से शामिल हैं और उपेंद्र कुशवाहा के परिवर्तन रैली में शामिल होने की बात कही जा रही है।