फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने की जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन से मुलाकात

Tue, 03 Sep 2019 05:25 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन से मुलाकात की। यह मुलाकात जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के समाप्त करने के केंद्र के कदम के बाद पार्टी के समाज के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात के ‘संपर्क अभियान’ की पहल का हिस्सा है।

विज्ञापन


भाजपा ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के समाप्त करने के निर्णय के लिए समर्थन जुटाने की पहल के तहत महीने भर का संपर्क अभियान शुरू किया है। इस कवायद के तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता देशभर में बैठक कर रहे हैं ।
 



जगमोहन (91 वर्ष) को कश्मीर मामलों पर सख्त रुख के लिए जाना जाता है। वे अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत राजग की पहली सरकार में भी मंत्री रहे थे। बैठक में शाह और नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने का निर्णय किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें