फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर में बोले अमित शाह: 2024 में फिर चुने जाएंगे नरेंद्र मोदी, दुनिया के किसी नेता के पास ऐसी उपलब्धि नहीं

Fri, 08 Oct 2021 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रहे। यहा उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
पंसार गांव में झील जीर्णोद्धार के शिलान्यास कार्यक्रम में अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर चुने जाएंगे। दुनिया का कोई भी अन्य नेता लगातार 20 साल के लिए नहीं चुना गया है। शाह ने कहा, 'कल (गुरुवार) नरेंद्र भाई ने सार्वजनिक कार्यालय में 20 साल पूरे किए। पूरी दुनिया में एक भी नेता को यह उपलब्धि नहीं मिली है कि वह लगातार 20 साल तक चुना जाए और बिना रुके जनता की सेवा करता रहे।'

विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा, 'लोकतांत्रिक देशों में, जहां पर लोग अपने चयनित प्रतिनिधियों को बदल सकते हैं, आपको एक भी ऐसा नेता नहीं मिलेगा जिसने इतने लंबे समय तक सेवा की हो। नरेंद्र मोदी ने सात अक्तूबर 2001 को (गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर) कार्यालय संभाला था और कल सात अक्तूबर 2021 थी। वह आज हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और साल 2024 में एक बार फिर से चुने जाएंगे।'

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर जिले में कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर महिला स्वयं सहायता समूहों को आवंटित किए गए चाय के स्टॉलों का उद्घाटन किया। इस दौरान यहां उन्होंने कुल्हड़ में चाय भी पी। इसके साथ ही अमित शाह ने जिले के पंसार गांव में एक झील के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शिलान्यास भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें