फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: आंध्र प्रदेश में गरजे अमित शाह, कहा- महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह दिल्ली में भी बनेगी NDA की सरकार

Sun, 19 Jan 2025 02:41 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब कोई आपदा भगवान द्वारा भेजी जाती है, तो एनडीआरएफ मदद के लिए आती है। जब कोई आपदा मानव निर्मित होती है तो एनडीए मदद के लिए आती है। महाराष्ट्र और हरियाणा में भारी जीत के बाद एनडीए 2025 में दिल्ली में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सम्मान करते आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के गन्नावरम मंडल के कोंडा पावुलुरू में 10वीं बटालियन एनडीआरएफ परिसर और एनआईडीएम दक्षिणी परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब कोई आपदा भगवान द्वारा भेजी जाती है, तो एनडीआरएफ मदद के लिए आती है। जब कोई आपदा मानव निर्मित होती है तो एनडीए मदद के लिए आती है। महाराष्ट्र और हरियाणा में भारी जीत के बाद एनडीए 2025 में दिल्ली में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से 2019 के बीच संभावनाओं से भरा राज्य आंध्र प्रदेश मानव निर्मित आपदा के कारण पीड़ित रहा। अब आपको उन बर्बाद हुए पांच वर्षों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी और सीएम नायडू की जोड़ी यहां विकास की रफ्तार को तीन गुना तेज करेगी। नरेंद्र मोदी सरकार आंध्र प्रदेश के विकास के लिए चंद्रबाबू नायडू के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छह महीने में आंध्र प्रदेश के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। हुडको, विश्व बैंक के माध्यम से राजधानी अमरावती के विकास के लिए 27,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र आंध्र प्रदेश के विकास के लिए चट्टान की तरह चंद्रबाबू नायडू के साथ खड़ा है। आज हालात यह हैं कि भारत आपदा प्रबंधन में वैश्विक नेता के रूप में उभरा है। आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश दुनिया में अग्रणी है।
विज्ञापन


वहीं  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि वे राज्य के पूरी तरह से ठीक होने तक केंद्र से निरंतर सहायता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, केंद्रीय मंत्री के राम मोहन नायडू और बंडी संजय कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें