फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थकान और सिरदर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती हुए अमित शाह, 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट आई थी निगेटिव

Tue, 18 Aug 2020 12:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार रात दो बजे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्का बुखार भी है। एम्स के निदेशक रणदीप सिंह गुलेरिया की देखरेख में अन्य चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। इससे पहले दो अगस्त को गृह मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

 


एम्स की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि गृह मंत्री अमित शाह बीते तीन-चार दिनों से थकान और शरीर में दर्द का अनुभव कर रहे थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें एम्स में कोरोना के बाद होने वाली समस्याओं की देखरेख (पोस्ट कोविड केयर) के लिए भर्ती कराया गया है। अब वह आरामदायक महसूस कर रहे हैं और अस्पताल से ही काम कर रहे हैं। 14 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें