फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले अमित शाह, ये करप्शन में डूबे दो कुनबों का गठबंधन है

Sat, 18 Feb 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह
विज्ञापन
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को दो भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन बताया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन कर अखिलेश ने पहले ही अपनी हार मान ली है। उन्हें जीत का भरोसा नहीं है। अमित शाह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूपी क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में सबसे ऊपर है। पूरे यूपी में सभी वर्ग असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। शाह ने कहा कि कानून-व्यवस्था इस चुनाव का सबसे बड़ा मु्द्दा है।
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि कुछ चुनिंदा विकास के कदम उठाकर अखिलेश पूरे प्रदेश को झांसा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बताएं , प्रदेश के सभी गांवों में बिजली, सड़क और पानी पहुंचा है क्या। क्या गन्ना किसानों को समय पर भुगतान पर हो रहा है। अमित शाह ने कहा कि लखनऊ में मेट्रो चल नहीं रही है। अखिलेश यादव ने चुनावों में लाभ लेने के लिए इसका समय से पहले उद्घाटन कर दिया। 
विज्ञापन

'रेप के आरोपी मंत्री पर अखिलेश कुछ क्यों नहीं बोलते'

अमित शाह, गायत्री प्रजापति
बीजेपी अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर मंत्री गायत्री प्रजापति के जरिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अखिलेश के एक मंत्री पर रेप के आरोप में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। मगर आज तक अखिलेश यादव इस मुद्दे पर जनता और प्रेस के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना लोगों के जेहन में आज भी ताजा है। आज भी इसे याद कर लोग सिहर जाते हैंं। 

अमित शाह ने कहा कि जमीन पर कब्जा करना यूपी में बड़ा मुद्दा बना हुआ है। मथुरा का रामवृक्ष यादव कांड इसी का एक उदाहरण है। जिसने यूपी को पूरे देश में शर्मसार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें