फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: अमित शाह बोले- नरेंद्र मोदी बिना छुट्टी रोज 17 घंटे काम करने वाले पहले PM, आजादी के बाद यह पहली बार

Wed, 09 Aug 2023 05:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमित शाह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव संवैधानिक प्रक्रिया है, हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है। इससे राजनीतिक दलों और पार्टियों के चरित्र उजागर होते हैं।
विज्ञापन
अमित शाह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पदयात्रा पवर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चर्चा में सरकार के विरोध में कुछ मुद्दे तो रख देते। अल्पमत का तो सवाल ही नहीं है। देश के 60 करोड़ गरीबों को उनके जीवन में नई आशा का संचार अगर किसी ने दिया है तो वह मोदी सरकार ने दिया है। मैं भी देशभर में घूमता हूं, जनता के बीच जाता हूं। जनता के साथ कई जगह से संवाद किया है। कहीं पर भी अविश्वास की पतली झलक भी दिखाई नहीं देती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता को बताना चाहता हूं कि आजादी के बाद कोई एक सरकार पर किसी को जनता पर विश्वास है तो वह मोदी सरकार है। दो तिहाई बहुमत से दो-दो बार एनडीए को चुना गया। पूर्ण बहुमत से दो-दो बार भाजपा को चुना गया। 30 साल बाद पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार देने का काम हमने किया। 

उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री ऐसे हैं जो आजादी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। आजादी के बाद सबसे ज्यादा एक भी छुट्टी लिए बगैर 24 घंटे में से 17 घंटे काम करने वाला कोई प्रधानमंत्री अगर है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। आजादी के बाद सबसे ज्यादा किलोमीटर और सबसे ज्यादा दिन प्रवास करने वाला कोई प्रधानमंत्री है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। बरसों सरकार चलती है तो दो-चार निर्णय ही ऐसे होते हैं जो युगों तक याद किए जाते हैं। मोदी सरकार के नौ साल में कम से कम 50 फैसले ऐसे हैं जो युगांतकारी हैं। 
विज्ञापन





शाह ने कहा कि आज ही के दिन गांधी जी ने नारा दिया था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो। साढ़े नौ साल में मोदी जी ने नए प्रकार के राजनीतिक युग की शुरुआत की। तीस साल से राजनीति भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण के नासूर से ग्रसित रही। मोदी जी ने पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस को तरजीह दी। मगर फिर भी कहीं दूर तक भ्रष्टाचार भी बैठा है, परिवारवाद दिखाई ही देता है और तुष्टीकरण की राजनीति दिखाई देती है। इसलिए मोदी जी ने आज तीनों को भारत छोड़ने का नारा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें