फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हार नहीं, यह कामयाबी की सीढ़ी': अमित शाह का तमिलनाडु भाजपा को मंत्र, विधानसभा चुनाव के नतीजों पर किया मंथन

Fri, 12 Jun 2026 10:21 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, चेन्नई।

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में तमिलनाडु भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा की। विधानसभा चुनाव में सिर्फ 1 सीट और 2.97% वोट मिलने के बाद भी शाह ने नेताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि इस नतीजे को हार नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की सीढ़ी मानें।
 
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : @AI/ अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु भाजपा के नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक की है। इस बैठक में उन्होंने राज्य में पार्टी को मजबूत करने और जमीन पर काम बढ़ाने को लेकर लंबी चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु में आने वाली राजनीतिक चुनौतियों के लिए अभी से तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया है। दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की इस बैठक की अध्यक्षता खुद अमित शाह ने की। बैठक में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद पैदा हुए राजनीतिक हालातों और पार्टी के प्रदर्शन पर विस्तार से बातचीत हुई।
विज्ञापन


नतीजों को झटका नहीं, शुरुआत मानें
बैठक में शामिल एक सूत्र के मुताबिक, अमित शाह ने राज्य के नेताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तमिलनाडु में भाजपा का जो मुख्य वोट बैंक है, वह कहीं नहीं गया है और पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। गृह मंत्री ने तमिलनाडु भाजपा इकाई को एक नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हालिया चुनावी नतीजों को एक झटके या हार के रूप में बिल्कुल न देखें। इसके बजाय इन नतीजों को भविष्य की कामयाबी के लिए एक मजबूत सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करें। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य में संगठन को और मजबूत करने के लिए एक पूरा रोडमैप भी नेताओं के साथ साझा किया है।

यह भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस: बागी टीएमसी सांसद बोले- ममता बनर्जी का नहीं आया फोन, लोकसभा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन


जमीन पर पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य
तमिलनाडु चुनाव में भाजपा ने अन्नाद्रमुक , पीएमके और एएमएमके जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 2.97 फीसदी वोट मिले और वह सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन


इस कमज़ोर प्रदर्शन के बाद भी पार्टी का हौसला बुलंद है। बैठक में शामिल राष्ट्रीय सह-प्रभारी डॉ पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी ने कहा कि हम नई ऊर्जा के साथ तमिलनाडु की जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, पूर्व राज्यपाल डॉ तमिलिसई सौंदरराजन ने भी पार्टी की इस ओपन-माइंडेड समीक्षा नीति की तारीफ की और कहा कि इससे नेताओं को आगे और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिली है। इस बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित राज्य के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें