फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी तस्करी: BSF कर्मियों की संलिप्तता पर TMC ने अमित शाह को घेरा, बोले- जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते

Wed, 10 May 2023 01:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता

सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, अमित शाह को ईडी द्वारा तस्करी के मामले में कुछ बीएसएफ कर्मियों का नाम लेने के लिए क्यों जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। जांच चल रही है और केंद्रीय एजेंसियां सही रास्ते पर हैं।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि ईडी को बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी में बीएसएफ कर्मियों के एक वर्ग की संलिप्तता का पता चला है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते क्योंकि सुरक्षा बल उनके मंत्रालय के अधीन हैं। 
विज्ञापन


ईडी ने पशु तस्करी के मामले में दायर की चार्जशीट
प्रवर्तन विभाग (ईडी) ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत के समक्ष दायर अपनी चार्जशीट में कहा कि बीएसएफ कर्मियों का एक वर्ग पशु तस्करी में शामिल है। चार्जशीट उस मामले में दायर की गई थी जिसमें टीएमसी के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल और उनकी बेटी को गिरफ्तार किया गया था।

बीरभूम जिले के मुरारई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, बीएसएफ किस मंत्रालय के तहत काम करती है? जांच का दायरा क्या है? क्या अमित शाह इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने के लिए तैयार हैं? यदि मंडल की बेटी की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई जैसा कि ईडी के आरोप पत्र में कहा गया है, तो टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने दावा किया कि शाह के बेटे के साथ भी ऐसा ही होगा। डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 'मैं किसी पर आक्षेप नहीं लगा रहा हूं, बल्कि सभी के लिए समान मानदंड लागू करने के लिए कह रहा हूं। 
विज्ञापन


भाजपा का पलटवार 
बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, अमित शाह को ईडी द्वारा तस्करी के मामले में कुछ बीएसएफ कर्मियों का नाम लेने के लिए क्यों जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। जांच चल रही है और केंद्रीय एजेंसियां सही रास्ते पर हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल के कर्मी शामिल हैं, तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा। 

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है अनुब्रत मंडल और उनकी बेटी
टीएमसी के बीरभूम जिले के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी अनुब्रत मंडल सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी घोटाला मामले में उन्हें राज्य की एक जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उनकी बेटी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। दोनों अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें