फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने किया खुलासा, ये है उनकी सबसे बेस्ट फीलिंग

Wed, 13 Sep 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : YouTube
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता आए दिन बढ़ती ही जा रही है। उनकी बल्लेबाजी के दीवाने पूरी दुनिया भर में मौजूद हैं। अब 28 वर्षीय कोहली ने अपने फैंस के साथ सबसे स्पेशल फीलिंग्स का खुलासा किया है। उन्होंने मंगलवार की दोपहर दो बजे एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


दरअसल, कोहली उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जो अपने सपने को बड़े अच्छे से जी रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है। वो उस टीम इंडिया का हिस्सा रहे, जिसने 2011 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। अब कप्तानी में भी कोहली एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बनाए जा रहे हैं। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज है और वन-डे में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

पढ़ेंः- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की भविष्यवाणी- इतने अंतर से हारेगी टीम इंडिया

इसके अलावा भी उनके नाम बहुत सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं। वन-डे में सबसे ज्यादा शतक बनाने वालों की लिस्ट में विराट दूसरे नंबर पर है। जबकि पहले नंबर पर सचिन हैं। सचिन के नाम कुल 49 शतक शामिल हैं। विराट ने वन-डे में अब तक कुल 30 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर स्टोइनिस ने कहा, टीम इंडिया के इस सदस्य से मिल रही मदद

किसी और के लिए किसी एक विशेष क्षण को चुनना मुश्किल होता है जो कि उनके जीवन या एक भावना से परे हो जो उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। लेकिन कोहली का पसंदीदा क्षण देश के लिए खेलने के के सिवा कुछ नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी सबसे अच्छी फिलिंग्स का खुलासा किया। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो अपने कंधे पर तिरंगा टांगे हुए हैं।
  Best feeling ever. 😊#JaiHind #ShootDiaries pic.twitter.com/T2j30uOM8j — Virat Kohli (@imVkohli) September 12, 2017
बता दें कि फिलहाल विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में हुए श्रीलंका के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने श्रीलंका 5-0 से जीत हासिल किए। भारत यदि ऑस्ट्रेलिया को 4-0 या 5-0 हराते हैं तो वो आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें