फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा पहुंचे अमित शाह, पश्चिमी आंचलिक परिषद की 24वीं बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Thu, 22 Aug 2019 12:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा की राजधानी पणजी के डोना पाउला के सिडाडे डे गोवा पहुंचे। जहां उन्होंने 24वीं पश्चिमी जोनल परिषद् (वेस्टर्न जोनल काउंसिल) की बैठक की अध्यक्षता की। पश्चिमी आंचलिक परिषद में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव और दादरा और नागर हवेली शामिल हैं।

विज्ञापन

 


यह एक ऐसा मंच है जहां केंद्र और राज्य स्वास्थ्य, रक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े विचारों का आदान-प्रदान करते हैँ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्र शासित क्षेत्र दमन और दीव, दादर और नगर हवेली के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

सावंत इस बैठक के उपाध्यक्ष और इसके मेजबान भी हैं। पश्चिमी जोनल परिषद की इससे पहले हुई बैठक के अध्यक्ष तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह थे और यह बैठक पिछले साल अप्रैल में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें