पार्टी की रणनीति दलित एक्ट को संसद में मूल स्वरूप में फिर से पारित करने से अगड़ों और राहत के अभाव केकारण किसान वर्ग में उपजी नाराजगी को दूर करने की है। खासतौर से सरकार जहां किसान वर्ग को राहत देने के लिए कई अहम घोषणा कर सकती है, वहीं अगड़ों को साधने का कोई बड़ा सियासी दांव चल सकती है।
क्या है बूथ योजना
कार्यकारिणी में तैयार बूथ योजना में केंद्रीय स्तर से ले कर राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों का बूथों को चिन्हित कर रात्री प्रवास सुनिश्चित किया गया था। इसमें समर्थक मतदाताओं का नाम हर हाल में नई मतदाता सूची में दर्ज कराने, बूथों को कमजोरी के आधार पर चार भागों में बांटने और इसकी जिम्मेदारी तय करने की रूपरेखा बनी थी। तीन महीने में हर बूथ पर छह कार्यक्रम कराने और दोपहिया वाहन वाले कार्यकर्ताओं की सूची भी नेतृत्व ने मांगी थी। तब इस योजना के तहत नेतृत्व ने हर बूथ पर पांच चुनाव निशान की पेटिंग कराने केलिए कहा था। बैठक में इसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।