प्रभारी मंत्रियों से अलग-अलग सीटों से सभी तरह की सूचना एकत्र करने के बाद बनाई तीनों कमेटियों को पहले से तय योजना के मुताबिक लगातार कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंगलवार को हुई बैठक में प्रत्येक सीट की समीक्षा की गई।
बीते चुनाव में हारी हुई 144 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। इन सीटों पर प्रभारी मंत्रियों के प्रवास का दूसरा दौर अक्तूबर से जनवरी तक चलेगा। पार्टी ने इन 144 में से आधी सीटों पर हर हाल में जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्रियों से अलग-अलग सीटों से सभी तरह की सूचना एकत्र करने के बाद बनाई तीनों कमेटियों को पहले से तय योजना के मुताबिक लगातार कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंगलवार को हुई बैठक में प्रत्येक सीट की समीक्षा की गई। सूत्रों ने बताया कि आठ प्रभारी मंत्रियों ने अपने कलस्टर में प्रवास नहीं किया था। इस पर शाह ने गहरी नाराजगी जताते हुए इसे इसी महीने पूरा करने का निर्देश दिया।
संगठन महासचिव ने दी प्रस्तुति
संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कलस्टर प्रभारी की रिपोर्ट पर इन सीटों पर योजनाओं के लाभार्थी, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार, उम्रवार मतदाताओं की संख्या के साथ अवसर के साथ चुनौतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
बंगाल-ओडिशा से सकरात्मक संदेश
बीते लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने हारी हुई कुछ सीटें चिन्हित कर ऐसी ही तैयार की थी। तब पार्टी को 30 फीसदी सीटों पर सफलता मिली थी। इस बार 50 फीसदी सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सूत्रों का कहना है कि पं.बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा से मिले संकेत सकारात्मक हैं। पार्टी ने यहां बूथस्तर पर तैयारी करने का फैसला किया है।