भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा है कि राहुल गांधी को लगता है कि महाकुंभ में जाने वाला हर युवा बेरोजगार था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसी तरह की टिप्पणी दूसरे धर्म के लोगों के लिए नहीं करते। उन्होंने राहुल पर व्यंग करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि यदि महाकुंभ जाने वाला हर युवा बेरोजगार था तो उन्हें भी महाकुंभ जाना चाहिए था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में महाकुंभ पर बयान देते हुए इसे भारत के पुनर्जागरण का काल बताया। उन्होंने इसे भारत के चंद बड़े ऐतिहासिक पलों में से एक बताते हुए कहा कि महाकुंभ ने भारत को जोड़ने का काम किया है। महाकुंभ में हर व्यक्ति सबको एक समान देखता है और समाज में हर समुदाय के लोगों के बीच समानता की भावना मजबूत होती है। वहीं, राहुल गांधी ने कहा है कि महाकुंभ जाने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री से रोजगार भी चाहिए। राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी इस तरह की टिप्पणी उमरा (मुसलमानों के द्वारा की जाने वाली एक धार्मिक यात्रा) के लिए कभी नहीं करते।
विज्ञापन
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा है कि राहुल गांधी को लगता है कि महाकुंभ में जाने वाला हर युवा बेरोजगार था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसी तरह की टिप्पणी दूसरे धर्म के लोगों के लिए नहीं करते। उन्होंने राहुल पर व्यंग करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि यदि महाकुंभ जाने वाला हर युवा बेरोजगार था तो उन्हें भी महाकुंभ जाना चाहिए था।
महाकुंभ को अर्थव्यवस्था के लिए मददगार बताती रही है भाजपा
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार का दावा है कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में लगभग 67 करोड़ लोगों ने अमृत स्नान किया। यूपी सरकार ने इसे प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर अवसर बताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि इससे यह साबित होता है कि सनातन भारत की अर्थव्यवस्था का केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
व्यापारियों की एक संस्था कॉन्फेडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अनुमान लगाया था कि 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच हुए महाकुंभ में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ था। यदि यह आंकड़ा सही है तो यह माना जा सकता है कि महाकुंभ ने रोजगार के कई बड़े अवसरों को जन्म दिया। इसका लाभ कई क्षेत्रों को मिला है। लेकिन राहुल गांधी की टिप्पणी ने इस पर एक नई बहस छेड़ दी है।