कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है। वायरस से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर जरूरी कदम उठा रही हैं। लेकिन सवाल ये पैदा होता है कि क्या देश में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी मजबूत हैं कि संक्रमित लोगों की लगातार बढ़ती संख्या के इलाज के लिए पर्याप्त हो सके। भारत में एक डॉक्टर पर 1700 मरीज के इलाज की जिम्मेदारी है। देश के अलग अलग राज्यों में ये स्थिति और भी खराब है। हालांकि सिक्किम राज्य की स्थिति बाकी राज्यों से बेहतर है।
देश के राज्यों में प्रति डॉक्टर कितने मरीज
- बिहार - 29,391
- यूपी - 19,962
- झारखंड - 18,518
- मध्य प्रदेश - 17,192
- महाराष्ट्र - 16,996
- दिल्ली - 2,203
- मणिपुर - 2,358
- पुडुचेरी - 2,384
- अरुणाचल प्रदेश - 2,417
- सिक्किम - 2,437
1,000 लोगों पर सरकारी बिस्तर
- बिहार - 0.11 बिस्तर
- गुजरात - 0.33 बिस्तर
- झारखंड - 0.33 बिस्तर
- छत्तीसगढ़ - 0.37 बिस्तर
- उत्तर प्रदेश - 0.38 बिस्तर
- मध्य प्रदेश - 0.43 बिस्तर
- ओडिशा - 0.44 बिस्तर
- महाराष्ट्र - 0.46 बिस्तर
*इन राज्यों में सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की स्थिति बदतर है
1,000 लोगों पर सरकारी बिस्तर
- मणिपुर - 0.50 बिस्तर
- आंध्र प्रदेश - 0.52 बिस्तर
- असम - 0.55 बिस्तर
- जम्मू-कश्मीर - 0.58 बिस्तर
- पंजाब - 0.65 बिस्तर
- राजस्थान - 0.69 बिस्तर
- उत्तराखंड - 0.84 बिस्तर
- पश्चिम बंगाल - 0.86 बिस्तर
- नागालैंड - 0.95 बिस्तर
*इन राज्यों में सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की स्थिति संतोषजनक है
1,000 लोगों पर सरकारी बिस्तर
- तमिलनाडु - 1.07 बिस्तर
- कर्नाटक - 1.14 बिस्तर
- केरल - 1.14 बिस्तर
- मेघालय - 1.15 बिस्तर
- त्रिपुरा - 1.21 बिस्तर
- अरुणाचल प्रदेश - 1.74 बिस्तर
*इन राज्यों में सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की स्थिति अच्छी है
1,000 लोगों पर सरकारी बिस्तर
- हिमाचल प्रदेश - 1.81 बिस्तर
- मिजोरम - 1.82 बिस्तर
- गोवा - 2.07 बिस्तर
- सिक्किम - 2.55 बिस्तर
*इन राज्यों में सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की स्थिति बेहतर है