फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को दिया नेटवर्क दुरुस्त करने का आदेश, करने होंगे ये भी काम

Thu, 08 May 2025 07:14 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ाई गई है। कई राज्यों में सरकार ने छुट्टियां रद्द की हैं। केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने सभी कंपनियों को राज्य और जिला स्तर के आपातकालीन संचालन केंद्रों की कनेक्टिविटी को बनाए रखने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
भारत में दूरसंचार - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दूरसंचार विभाग ने सभी सरकारी और निजी टेलीकॉम कंपनियों को आपदा के स्तर की तैयारियों करने का निर्देश दिया है। दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को अपने नेटवर्क को ज्यादा सुरक्षित बनाने की बात भी कही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से साइबर हमले का खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को ये आदेश दिए है।

विज्ञापन


बिना किसी रुकावट के हो कामकाज
दूरसंचार मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से टेलिकॉम कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के 100 किलोमीटर के अंदर बीटीएस जगहों के बिना किसी रुकावट के कामकाज को जारी रखने के लिए कहा है। वहीं, टेलिकॉम कंपनियों को बिना किसी समस्या के कनेक्टिविटी को बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। विभाग ने सभी कंपनियों को राज्य और जिला स्तर के आपातकालीन संचालन केंद्रों की कनेक्टिविटी को बनाए रखने पर जोर दिया है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: पहलगाम से मुंबई तक... गुनहगारों का हुआ हिसाब; मुजफ्फराबाद-मुरीदके से कसाब और हेडली के लिंक
विज्ञापन


निजी टेलीकॉम कंपनियों को कनेक्टिविटी सुधारनी होगी
दूरसंचार विभाग ने अपने आदेश में सभी प्राइवेट और निजी टेलीकॉम कंपनियों को अपने कनेक्टिविटी सुधारने की बात कही है। इसके लिए कंपनियों को आपस में मिल कर काम करने को भी कहा गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई बैठक में टेलिकॉम कंपनियों को बॉर्डर के इलाकों में नेटवर्क कनेक्टिविटी पर खासा ध्यान देने को कहा गया है। इसके अलावा इन कंपनियों को उन जगहों की लिस्ट बनाने के लिए भी कहा गया है जिन्हें आपात स्थिति में हर हाल में चालू रखा जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: कहां उपयोग होगा सिंधु नदी का जल? कृषि मंत्री ने बताया- छह राज्यों के किसानों को होगा फायदा

लॉजिस्टिक के मूवमेंट्स को आसान बनाएं
विभाग ने अपने आदेश में टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो 2020 के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को कड़ाई से पालन करें। इसे तत्काल प्रभाव से माना जाना चाहिए और आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के सभी एलएसए प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वो राज्य सरकारों से बात करके इमरजेंसी की स्थिति में टेलीकॉम कंपनियों के लॉजिस्टिक के मूवमेंट्स को आसान बनाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें