फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से शुरू हुई विकास ही लड़ाई अमेठी पहुंची

Mon, 02 Oct 2017 09:19 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के विधानसभा चुनाव की तपिश यूपी के अमेठी तक में दिखाई देगी। गुजरात में कांग्रेस और भाजपा के बीच विकास के मुद्दे को लेकर शुरू हुई जंग अब यूपी के अमेठी में भी लड़ी जाएगी। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके घर में ही घेरने की रणनीति बनाई है। अमेठी के पिछड़ेपन को उभार कर भाजपा गांधी के जरिये शुरू की गई बहस पर लगाम कसना चाह रही है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 10 अक्तूबर को अमेठी जाने वाले हैं। दोनों ही प्रमुख नेता यहां से कांग्रेस उपाध्यक्ष को विकास के मुद्दे पर आईना दिखाएंगे। इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी का दौरा कर अपनी सियासी जमीन मजबूत कर लेना चाहते हैं। ताकि भाजपा के हमले का जनता पर असर न पड़े।

विवाद के बाद राहुल की अमेठी यात्रा को प्रशासन की हरी झंडी
विवाद पैदा होने के बाद जिला प्रशासन ने भी राहुल की अमेठी यात्रा को हरी झंडी दे दी है। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में 4 से 6 अक्तूबर तक रहेंगे। पहले पुलिस बल की व्यस्तता का हवाला देते हुए स्थानीय प्रशासन ने राहुल की यात्रा को आगे सरकाने की स्थानीय आयोजकों से अपील की थी। मगर राजनीतिक विवाद बढ़ता देख प्रशासन ने राहुल की यात्रा को हरी झंडी दे दी है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी स्थानीय जनता की समस्याएं सुनने के अलावा कुछ विकास योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


राहुल के गढ़ में गरजेंगे शाह
गुजरात विधानसभा की जंग राहुल बनाम भाजपा बनने के बाद से पार्टी आलाकमान पूरी तरह से कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ हमलावर है। उनके जरिए विकास की राजनीति को लेकर शुरू बहस पर आक्रामक रुख अपनाते हुए भाजपा उनपर बढ़त बनाना चाहती है। इसलिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अमेठी जाकर विकास के मुद्दे पर राहुल को चुनौती पेश करने का निर्णय लिया है। सूत्र बताते हैं कि 10 अक्टूबर को अमेठी यात्रा के दौरान शाह कांग्रेस उपाध्यक्ष पर जोरदार सियासी हमला बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें